Showing posts with label Mahakumbh. Show all posts
Showing posts with label Mahakumbh. Show all posts

Monday, 23 January 2012

मौनी अमावस्या पर संगम के पावन जल में एक करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान


मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रयाग में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को अमावस्या पड़ने के कारण लोगों की आस्था कुछ अधिक बढ़ गई। हर कोई इस पुण्यबेला का भागीदार बनने को आतुर नजर आया। संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला भोर तीन बजे से ही शुरू हो गया। भक्तों ने मौनव्रत रखकर तीर्थराज प्रयाग में गंगा-यमुना तथा अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगायी। देश-विदेश से आए महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग, अमीर-गरीब सबने एक ही घाट पर स्नान ध्यान किया।

Wednesday, 28 December 2011

महाकुंभ के लिए तैयारियां शुरु

महाकुंभ के लिए एक साल पहले से ही तैयारियां शुरु हो गई थी. इलाहाबाद के संगम तट पर होने वाला महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक मेला होता है. प्रयाग में अगला महाकुंभ दिसंबर 2012 और जनवरी 2013 में होना है.

इतने बड़े मेले के आयोजन में ढेर सारी व्यवस्था करनी होती है. इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी से अगले महाकुंभ की तैयारियां शुरू कर दी हैं. एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक़ 12 साल पहले वर्ष 2001 में सदी के पहले महाकुंभ के दौरान एक महीने में कुल मिलाकर करीब आठ करोड़ लोगों ने गंगा स्नान किया था. ये लोग दुनिया के कोने- कोने से आए थे.

लाखों लोगों के लिए गंगा और यमुना के संगम पर रेत और कछार में टेंट का अस्थायी नगर बसाकर महाकुंभ मेले की व्यवस्था करना अपने आप में एक बड़ा चुनौती भरा कार्य है. इसलिए महाकुंभ मेले की तैयारी तीन साल पहले शुरू हो जाती है.

इलाहाबाद के कमिश्नर पीवी जगन मोहन कहते हैं

Monday, 19 December 2011

Magh Mela (Prayag)


Magh Mela is held annually, other than the years of Kumbh and Ardh Kumbh and is rightfully called the annual mini Kumbh Mela.  The auspicious Magh Mela is so called as it falls in the Magh period (Jan-Feb). This annual religious event or the great bathing festival is a smaller version of the gigantic Kumbh Mela that is held after every 12 years. Sangam, the confluence of the rivers Ganga, Yamuna and the Saraswati, hosts the annual Magh Mela. Every twelfth year the Magh Mela becomes the Kumbh Mela, when millions of pilgrims converge to commemorate the remarkable event. It starts every year from Makar Sankranti in January and ends at Maha Shivratri in February.

The Treasured Past
 
Kumbh Mela's history originates from the beginning of the creation of this universe. The gods were advised by Lord Vishnu, to churn the ocean for amrit (nectar), intake of which would make them immortal. Gods thus, sought the help of demons to churn the ocean. During the process of things, among other things, pot of amrit also appeared.

A fight started to take the possession of the coveted jar of amrit. During this fight, some drops amrit fell at four places: Allahabad, Haridwar, Ujjain and Nasik. These places